स्कोर्पिंस का नियंत्रण करना
मरयम ओमिदी लिखती है कि 2008 में छह ब्रिटिश आईएसपी ने एक विकिपीडिया पृष्ठ को अवरोधित कर दिया था जिसमें एक नाबालिक नग्न लड़की की छवि के साथ एक एल्बम कवर था।

उदहारण
5 दिसम्बर 2008 को छह ब्रिटिश इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने स्कोर्पिंस नामक जर्मन भारी धातु बैंड से संबंधित एक विकिपीडिया पृष्ठ को अवरोधित कर दिया। वह प्रविष्टि बैंड के एलबम वर्जिन किलर के बारे में था, जिसके कवर पर एक नाबालिक नग्न लड़की है, जिसके जननांग एक टूटे कांच के प्रभाव से आवृत है। इस कवर ने विवाद उत्पन्न किया था जब वह पहली बार 1976 में जारी किया गया था और कई देशों में यह एक काले प्लास्टिक कवर में बेचा गया था। अमेरिका और ब्रिटेन में यह अंततः बैंड की एक छवि द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था।
इंटरनेट वाटच फाउंडेशन (आईडब्ल्यूएफ), ब्रिटेन के आत्म – विनियमित ऑनलाइन प्रहरी ने जनता के एक सदस्य द्वारा दर्ज कराई शिकायत के जवाब में इस पृष्ट को काली सूची में डाला, जिसके बाद आईएसपी ने इस पृष्ठ को अवरोधित कर दिया। इस निर्णय ने ब्रिटेन के विकिपेदिंस को नाराज कर दिया था क्योंकि इन में से कुछ लोग इस साईट को संपादित करने में असमर्थ थे – यह इस ब्लॉक का अनपेक्षित परिणाम था। इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार पूरा ऑनलाइन विश्वकोश कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए अनुपलब्ध हो गया था क्योंकि उसकी आईएसपी की फ़िल्टर प्रणालियों यातायात से अभिभूत हो गया था। 9 दिसम्बर 2008 को आईडब्ल्यूएफ ने अपना निर्णय उलट दिया। एक बयान में इस प्रहरी ने कहा कि एल्बम कवर की संभावित अवैधता के बावजूद, “इस छवि का लम्बे समय से होना और इसकी व्यापक उपलब्धता” की वजह से इस पर रोक लगाए रखना व्यर्थ है।

लेखक की राय